Posts

Image
  गांव में पुस्तकालय - बेहद सराहनीय कार्य [Library in Village - Extremely Good Cause]   कुछ देखा और प्रेरणास्पद लगा, बस मन हुआ कि आप सभी लोगों से इसके बारे में बात करूँ। जैसा कि हम सभी जानते है कि 8 मार्च को अन्तराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। जब समस्त विश्व इस दिन महिलाओं के सम्मान में अनेक कार्यक्रमों का आयोजन कर रहा था, तथा उनके हित के लिए भिन्न भिन्न योजनाएँ घोषित की जा रही  थी, वहीं इन सब से दूर एक अलग ही कार्यक्रम चल रहा था और वह था जाने माने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के द्वारा जालौन के कालपी तहसील क्षेत्र के चमारी गॉँव (जो कि उनका अपना  गाँव है) में एक भव्य आधुनिक लाइब्रेरी का उद्घाटन किया जाना। जो उन्होंने अपने ट्रस्ट के द्वारा अपने बाबा 'माता प्रसाद' के नाम पर बनाई है जिसमें बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक को पढ़ने की व्यवस्था है।  सौरभ द्विवेदी ने उद्घाटन मंच से एक बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि उन्होंने और उनकी पत्नी गुंजन सांगवान ने मिलकर यह निर्णय लिया है कि उनकी पूरी चल और अचल संपत्ति " देस राग ट्रस्ट " के माध...
Image
      असुर प्रवर्ती - श्राप दे प्रकृति  ! [Nature Curses Demonic Tendency] 25 दिसंबर को हम लोग पहाड़ो की रानी कहे जाने वाले पर्वतीय स्थल मसूरी गए थे। 4 दिन तक वहाँ की हवा में मौजूद ताजगी का आनंद लिया और चारोँ तरफ बिखरी प्राकृतिक सौन्दर्य को अपनी आँखों में बसाया। जिधर नजर घुमा रहे थे बस यही ख्याल आ रहा था कि यदि इंसान अपनी सीमा में रहे तो प्रकृति ने भरपूर हवा , पानी और भोजन इंसान के जीवन यापन के लिए   दिया है। और महात्मा गाँधी का वह सन्देश भी याद आ रहा था कि - " प्रकृति के पास हमारी आवश्यकता पूरी करने के लिए पर्याप्त संसाधन है पर हमारे लालच के लिए नहीं। "  हम जिस होटल  (दी सवॉय )  में रुके थे वह मसूरी की पुरानी ईमारतों में से एक थी , जिसे अंग्रेजों ने 1902 में बनवाया था और उस होटल के   मालिक ने आज भी उसके मुलभुत डिजाईन को नहीं बदला है , साथ ही उस होटल में कार्य करने वाला हर व्यक्ति मसूरी के इतिहा...