औद्योगिक एकाधिकार : भयावह परिणाम [Industrial Monopoly: Dangerous Consequences]
3 दिसंबर 2025 से भारत देश में कुछ ऐसा घटित हुआ जिसकी कभी किसी ने कल्पना भी नहीं की थी। देश के आम आदमी की रफ्तार ही रूक गई थी।देश के हर एयरपोर्ट पर लोग अटक गए। और इस घटना से सबसे ज्यादा प्रभावित वही समुदाय हुआ जो हर बार होता है,वह है आम इंसान। घटना हुई थी देश की एकमात्र अधिकतम एयरवेज पर अपना कब्ज़ा रखने वाली एयरलाइन्स इंडिगो ने अचानक से अपनी फ्लाइट्स की उड़ान को रोक दिया। जो जहाँ था वही रह गया। किसी को इस की अग्रिम सूचना भी नहीं दी गई,अपितु एयरलाइन्स की तरफ से सभी को समय से एयरपोर्ट पहुँचने के संदेश आ रहे थे,परिणामतः लोग अपने समयानुसार एयरपोर्ट पर पहुँच रहे थे।
एयरलाइन्स की तरफ से बोर्डिंग पास भी इशू हो रहे थे,बैगेज भी जमा हो रहे थे। तब तक सभी को सब कुछ सामान्य लग रहा था। एयरपोर्ट के अंदर जाने पर पता चला कि इंडिगो की सभी फ्लाइट देरी से उड़ान भर रही है या निरस्त हो रही है। धीरे-धीरे एयरपोर्ट पर लोगों की भीड़ बढ़ती जा रही थी, सभी लोग अपनी अपनी फ्लाइट के बारे में पूछताछ कर रहे थे, पर किसी को कहीं से कोई जबाब नहीं मिल रहा था। एयरलाइन्स की तरफ से कोई सीनियर ऑफिसर नहीं था लोगों को समझाने या सांत्वना देने के लिए। 1-2 जूनियर लोग आकर बस कह रहे थे कि थोड़ी देर में बता देंगे,फिर वो भी गायब हो जाते थे। लोगों की परेशानी और बैचेनी बढ़ती जा रही थी, साथ ही बेबसी भी। न ही सरकार की तरफ से कोई सुचना आ रही थी।
मैं भी इस परेशानी को सामना करने वाली एक यात्री थी। 4 दिसंबर को 11. 35 की दिल्ली से अहमदाबाद की मेरी इंडिगो से बुकिंग थी और उसी के अनुसार होटल और वापसी का टिकिट भी बुक था। रात 2 बजे से इंडिगो की तरफ से समय से पहुँचने के मैसेज आ रहे थे। हम लोग 9 बजे एयरपोर्ट पहुँच गए थे। हमें बोर्डिंग पास इशू कर दिए गए ,हमारा सामान भी कार्गो के लिए ले लिया गया था और उसके बाद शुरू हुआ हमारा फ्लाइट में बोर्ड होने का इंतजार। इंडिगो की तरफ से कोई सूचना नहीं, इंडिगो का कोई सीनियर स्टाफ नहीं था, बस नोटिस बोर्ड पर हर घंटे फ्लाइट का देरी से चलने की सूचना आ रही थी। वही एक दिन पहले वाले हालात थे। वहाँ पर लोग कह रहे थे कि पिछले दिन से वो फ्लाइट का इंतज़ार कर रहे है। अपने आप उनकी फ्लाइट का समय बदला जा रहा था और बाद में फ्लाइट निरस्त भी कर रहे थे । एयरपोर्ट पर भीड़ बढ़ती जा रही थी, शोर बढ़ रहा था,खाने पीने का सामान खत्म हो रहा था, साथ में हम सब की बैचेनी। अपने आप को बेबस महसूस कर रहे थे, लोग व्हीलचेयर पर थे, छोटे बच्चों के साथ थे पर किसी को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि क्या करें, हमारा सामान भी हमारे पास नहीं था, ऐसा महसूस हो रहा था कि मानो हमें बंधक बना लिया हो। समझ नही आ रहा था कि जब एक दिन पहले से ही यह सब चल रहा था तो बोर्डिंग पास क्यों दिए जा रहे थे, सामान क्यों लिया जा रहा था?
फ्लाइट का इंतज़ार करते-करते रात के 7 बज गए थे और अंत में शारारिक और मानसिक तौर पर पूरी तरह से थक जाने के बाद हम लोगों ने वापस घर जाने का निर्णय लिया, यह सोच कर कि अगर हम अहमदाबाद चले भी गए तो कहीं आने में परेशानी न हो जाए और हमें खुशी है कि हमने एक सही निर्णय लिया।
एयरपोर्ट पर बाहर आकर हमने देखा कि बहुत सारे लोग लाइन में खड़े हुए थे अपनी टिकट को कैंसल कराने के लिए और जूझ रहे थे अपने सामान को वापस लेने के लिए।सभी परेशां हो चुके थे इंडिगो की इस अव्यवस्था से। कैंसिलेशन की लाइन में खड़े-खड़े लोगों की मजबूरी और व्यथा सुन कर रूह काँप गई, कितनी परेशानी, मजबूरी और इमरजेंसी लोगों की होती है, जिसकी पीड़ा कोई नहीं समझ रहा था न इंडिगो प्रबंधन,न सरकार। बस परेशान हो रही थी तो आम जनता। लोग 24 घंटे से एयरपोर्ट के अंदर कैद हो गए थे, बाहर से आये थे इस लिए कोई निर्णय ले पाने की स्थिति में भी नहीं थे। असमंजस में थे सभी लोग क्योंकि एयरलाइन्स की तरफ से भी कोई सुचना नहीं आ रही थी।
आज इस परिस्थिति को चलते 5 दिन हो गए, पर हालात वैसे के वैसे ही है। राजनीतिक दलों को एक मुद्दा मिल गया और चेनल्स को चर्चा करने और विशेषज्ञों को बोलने के लिए एक विषय।सभी न्यूज़ चैनल और उन पर बैठे विशेषज्ञ बाल की खाल निकाल रहे है पर आम आदमी आज भी अपनी समस्या और गंतव्य तक कैसे पहुंचे इसी पशोपेश में है। 3 दिन के बाद सरकार कह रही है हम इंडिगो पर पेनल्टी लगा देंगे, इंडिगो 4 दिन के बाद माफ़ी मांग रहा है। पर क्या यह सब पर्याप्त है आम जनता की तकलीफ और बेबसी के सामने ?और इस सबसे मेरा(जो एक आम आदमी है) उसको क्या फायदा मिलने वाला है।
कौन जबाबदेही है आम जनता का जो भर-भर कर अपनी मेहनत की कमाई से टैक्स दे रही है?
कोन भरपाई करेगा उस व्यक्ति का जिसका इस फ्लाइट बुकिंग के चलते अप्रत्यक्ष रूप से जो आर्थिक, मानसिक और भावनात्मक नुकसान हुआ है?
व्यक्ति को हुई मानसिक,आर्थिक,शारारिक और समय की क्षति का हर्जाना कौन देगा?
यह सब के पीछे क्या राजनीति है और क्या कूटनीति है यह तो आम जनता को कभी पता ही नहीं चलेगा और उसे यह सब जानना भी नहीं है लेकिन यह जरूर है कि चाहे सरकार का कोई निर्णय हो या बड़े उद्योगपतियों का,परेशानी हमेशा आम लोगों को ही झेलनी पड़ती है। मोहरा जनता ही बनती है और आर्थिक भार की मार भी जनता को झेलनी पड़ती है। किसी बड़े व्यक्ति या नेताओं का कुछ नहीं बिगड़ता है। अपनी आय का आधा हिस्सा टैक्स के नाम पर देने के बाबजूद भी सरकार, नेता और उद्योगपतियों के आपसी रिश्ते और निर्णयों का प्रभाव हम ही झेल रहे है,कैसी विडम्बना है यह विश्व के सबसे बड़े जनतंत्र देश की, जहाँ जनतंत्र तो है पर वहाँ जनता ही सबसे ज्यादा परेशान है।
किसी का कुछ नहीं बिगड़ने वाला। 3 दिन बीतने के बाद नागरिक उड्डयन मंत्री का स्टेटमेंट आता है कि हम सख्त से सख्त कार्यवाही करेंगे। हम सब जानते है कि इसमें क्या होगा? फिर एक जाँच समिति का गठन हो जायेगा, कारण बताओ नोटिस जारी किया जाएगा और अंत में पेनल्टी लगा दी जायेगी। तथा सरकार की तरफ से एक प्रेस वार्ता।
यह सब औपचारिकताएं चलती रहेगी, आम आदमी सब कुछ ठीक होते ही आज की परेशानी को भूल जाएगा और मजबूर हो जाएगा फिर से इसी कंपनी की हवाई यात्रा करने के लिए। और हम भी बेबस है इनकी सुविधाओं का उपयोग करने के लिए। क्या करें कोई विकल्प भी तो नहीं है कि इस एयरलाइन्स का बहिष्कार कर दे। क्योकि देश की हवाई यात्रा का 67% माँग इंडिगो पूरा करती है और शेष एयरइंडिया और स्पाइस जेट।
इस से यह साबित भी होता है कि इंडिगो का किस तरह हवाईयात्रा पर एकाधिकार है और तभी उसे कोई फर्क नहीं पढ़ा है आम आदमी कि परेशानी से ,क्योकि वह जानती है कि भारत में हवाई यात्रा का एकाधिकार उसी के पास है। इन दिनों इंडिगो ने अचानक से सारी हवाई यात्रा को अचानक से विराम देकर यह सिद्ध कर दिया कि एकाधिकार व्यवस्था कितनी हानिकारक हो सकती है। तथा यह एकाधिकार आर्थिक,मानसिक नुकसान के साथ साथ व्यक्ति को लाचार भी बना देती है और कंपनी को तानाशाह।
तेजी से बढ़ते हुए इंफ्रास्टक्चर और विकासशील भारत की यह कैसी व्यवस्था है जिसमें आम जनता की परेशानी से किसी को कोई लेना देना नहीं है। जहाँ सिर्फ एक कंपनी के निर्णय से सारे देश की व्यवस्था चरमरा जाती है। बहुत सारे उद्योगपतियों के होने के बाबजूद भी क्या कारण है कि भारत में एकाधिकार का चलन बढ़ रहा है। भारत में अनेक क्षेत्रों में एक या दो कंपनियों का ही बोलबाला है, वर्तंमान में इंडिगो के इस कदम से और उसके परिणाम को देखते हुए सरकार का यह कर्तव्य बन जाता है कि भारत में बढ़ती एकाधिकार या द्वयाधिकार की नीति पर विराम लगा कर अनेक खिलाडियों के हाथ में क्षेत्रों को दे जिस से जनता का फायदा हो और ऐसी विकट समस्या का सामना फिर से न करना पड़े।
What a blog 100% like hitting the final nail on the coffin! Kudos!
ReplyDeleteWhat was not expected that other airlines would make use of this to hike their fares, instead of helping out people. Government action is as always late, laying down rules on fares.
ReplyDeleteYes, it is the common man , the honest tax payer who bears the brunt of such mismanagement.
It is written in above lines - "akadhikar vayavasha kitni hanikarak sidddh ho sakte hai" .Should we laugh on this ,when aikadhikar Sarkar is in the country ,jantantra kaha hai, opposition is crying - vote choree ho raha hai, then no one is borhered.Javabdehi toh vaha bhee nahee hai.Matao aur bahno kee vote daltey photo dikana uchit hai ? hasyaprad baat hai.satya toh ye hai herr insaan apney sai hee matlab hai.Sonal wangchuk kaa kya gunah hai ? He is fighting for saving environment..., is anyone there to support....
ReplyDelete