मेरा जन्मदिन: मेरे माता पिता के उत्सव का पर्व
[My birthday: A celebration for my parents]
बहुत दिनों से
अपने मन के भावों
को लिखने का सोच रही
थी, यह बहुत अलग
और शायद असाधारण भी
लगे पर मैं अपने
ब्लॉग में अपने मन
के उन्हीं उद्धगार को लिखने की ही कोशिश
करती हूँ जो मुझे
सही लगते है। मैं
स्वंय तो हमेशा से
ही इसका अनुसरण कर
भी रही हूँ पर
अब लगता है कि
आप सभी के साथ
इन्हे साझा करना चाहिए
ताकि सभी लोग भी
इन सब का अनुसरण
करे,विशेष रूप से अगर
हम भारतीय संस्कृति का सम्मान करते
है तो। बस मैं
यह लिखने के लिए एक
उचित अवसर की तलाश
कर रही थी। और
आज मुझे खुशी है
कि इस ब्लॉग को
मैं अपने जन्मदिवस पर
ही लिख रही हूँ।
मुझे यह बताते हुए
गर्व भी हो रहा
है कि बहुत लोग
मेरी इस सोच से
प्रेरित होकर मुझे अनुसरण
भी करने लगे है।
अभी 5 नवम्बर को मेरा जन्मदिन गया है रात 12 बजे से ही मुझे बहुत सारे बधाई सन्देश आने शुरू हो गए थे जो मुझे अच्छा लग रहा था कि मुझे इतने सारे चाहने वाले लोगो की शुभकामनाएं मिल रही थी। ईश्वर से प्रार्थना करती हूँ कि सभी का यह प्यार औरआशीर्वाद मुझे पर हमेशा ऐसे ही बना रहे।
जब कभी भी किसी का जन्मदिवस होता है तो मुझे हमेशा से उस व्यक्ति को बधाई देने के साथ-साथ लगता है कि मुझे उसके माता पिता को भी बधाई देनी चाहिए क्योकि मेरी नज़र में बधाई के असली हक़दार तो वे ही है। हमने जन्मदिन वाले दिन से इस धरती पर अपनी जीवन यात्रा की शुरुआत तो कर दी है पर उसके सूत्रधार तो माता पिता ही थे। बधाई हमें मिलनी चाहिए, पर साथ में माता पिता को भी, क्योकि वो भी तो इस दिन एक माता-पिता के रूप में पैदा हुए थे ,उन्होंने मानसिक और शारारिक रूप से सक्षम होने के बाद ही यह निर्णय लिया था कि अब वो अपने बच्चे की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार है और अब वो अपने बच्चे में अपने सपनों को पूरा करेंगे।
मेरा जन्मदिवस है इसमें मेरा क्या योगदान है,मेरे क्या प्रयास है, मेरे क्या संघर्ष है? इस खूबसूरत दुनिया में लाने का श्रेय मेरे माता-पिता का है, जीवन उनका बदला, त्याग उन्होंने किये, अपने जीवन के हर एक पल को 24.7 उन्होंने मेरे लिए लगा दिए, मेरे सपनों के साथ जीना उन्होंने शुरू किया, मेरी पसंद के सामने अपनी ख्वाईशो को कम उन्होंने किया,ताकि मेरे सपने पूरे कर सके और मुझे उस मुकाम पर पहुंचाया जहाँ पहुँचने की मेरी जिद थी या जिसके योग्य उन्होंने मुझे समझा। आज के दिन से उन्होंने सिर्फ मेरी खुशी में अपनी खुशी देखी।
फिर मेरे जन्मदिवस पर बधाई उन्हें क्यों नहीं?
मेरे संघर्षो में मेरे साथ खड़े रहे, मेरे सपनों को पूरा करने में लगे रहे, मुझे क्या करने से खुशी मिलती है, किस काम को करने से मेरे चेहरे पर मुस्कराहट आती है वही अब उनका उद्देश्य हो गया था। और आज मुझे उस मुकाम पर पहुंचाया जहाँ सभी गर्व से कहते है कि मैं उनकी पत्नी हूँ,दोस्त हूँ, माँ हूँ और सब से बढ़ कर एक अच्छा इंसान बनाया। अगर यह सब उनके प्रयास नहीं होते तो तो न इतना अच्छा जीवन साथी मिलता, न परिवार और न ही दोस्त।
फिर बधाई के
पात्र वे क्यों नहीं
? जब उन्होंने मेरा जन्म होते
ही दुनिया को मेरी नज़रों
से देखना शुरू कर दिया।
अपनी ख्वाइशों को कम कर
दिया ताकि मेरी ख्वाइशों
को पूरा कर सके।
आज मैं जो भी हूँ मेरे मम्मी पापा के संस्कार और त्याग ही तो है जिन्होंने मुझे एक अच्छा इंसान बनाने के लिए अपना सर्वस्व लगा दिया। फिर मेरे या किसी भी बच्चे के जन्मदिवस पर उसके माता-पिता को जरूर याद करना चाहिए, उन्हें भी बधाई देनी चाहिए और यह मेरा अपना अनुभव है कि जब-जब मैंने ऐसा किया है सभी माता-पिता बहुत खुश हुए और कहा कि तुमने हमें बधाई दी यह तो हमें सिर्फ तभी मिली थी जब बच्चा पैदा हुआ था, उसके बाद तो कोई याद ही नहीं रखता है।
कुछ दिनों मैंने
कहीं पढ़ा भी था
कि "मेरे संघर्षों को
तो मेरे माँ-बाप
ने ही देखा है,मेरे पार्टनर और
दोस्तों ने तो मुझे
एक सफल इंसान ही
पाया है।" कितनी गहराई है न इस
वाक्य में? फिर हम
माता-पिता को बधाई
देकर उन्हें अहसास क्यों नहीं करा सकते
है कि आप अपने
बच्चे और समाज के
लिए आज भी उतने
ही महत्वपूर्ण है, जितना उसके
जन्म के समय थे,
आज भी मेरी पहचान,मेरा वजूद आप
की वजह से ही
है।
क्योकि आज मैं चाहे जो भी किरदार निभा रही हूँ और अगर मुझे उस किरदार में पसंद किया जा रहा है तो मेरे इस व्यक्तित्व को निखारा,सजाया और सँवारा तो मेरे मम्मी-पापा ने ही है न? और यह विचार मैं सिर्फ मेरे लिए नहीं अपितु हर बच्चे और हर माता पिता के लिए कहना चाहती हूँ । इस लिए हमें आज से अपनी सोच को थोड़ा विस्तृत करना चाहिए। बधाई का पात्र वो शख्श तो है ही जिसने अपने जन्मदिवस से अपने जीवन की यात्रा की शुरुआत की है पर उस यात्रा के सूत्रधार को भी बधाई देने का और उन्हें याद करने की परम्परा की शुरुआत भी करनी चाहिए।
किसी भी माता-पिता के लिए इस से ज्यादा गर्व की बात और क्या हो सकती है कि उसके हर बच्चे के जन्मदिवस पर उन्हें भी ताउम्र माता-पिता बनने की बधाई मिलती रहे। उनके वजूद को महत्व दिया जाता रहे और उन्हें बच्चे के साथ याद किया जाता रहे और शायद बच्चा भी किसी भी उम्र में पहुंच जाए, हमेशा उनसे एक जुड़ाव महसूस करता रहेगा एक भिन्न व्यक्तित्व बनने के बावजूद भी । उसे हमेशा यह लगता रहेगा कि आज जिस मुकाम पर मैं खड़ा हूँ उस के लिए मेहनत बेशक बच्चे की होगी पर परिंदे को पहली उड़न के पंख तो माता-पिता ने लगाये होंगे न। फिर हर पल उन्हें श्रेय देने और और वो क्षण याद करते रहने में क्या समस्या हो सकती है कि आज मैं जो कुछ भी हूँ 'जीवन से लेकर जिंदगानी तक' योगदान तो माता-पिता का ही है।
तो कर दो अपने दोस्त,साथी और किसी भी अपने के जन्मदिन पर एक फ़ोन उसके माता पिता को भी और महसूस कर के देखो उनकी खुशी और उनकी यादो को। मैंने मेरे माँ-पापा को फ़ोन किया अपने जन्मदिन पर उनका आशीर्वाद लेने के लिए और बाद में पूरा दिन उन्होंने हमारे पुराने फोटो एलबम को देखने में बिता दिया। हम भाई बहिनो के बचपन के फोटो देखते रहे और हमें व्हाट्सएप्प पर भेजते रहे। यही तो यादे है उनके पास हमारे बचपन की। माता-पिता के सामने बच्चे बन कर ही रहिये, उन्हें बुजुर्ग मत बनाईए। बच्चे के हर जन्मदिवस बधाई उन्हें बच्चों के जन्म का समय याद दिलाती रहेंगी और रोमांचित भी करती रहेगी जो हर पल उन के अंदर हैप्पी हार्मोंन्स को बनाता रहेगा और उस अहसास को भी जब वो माता-पिता बने थे।
Comments
Post a Comment