[Nature Curses Demonic Tendency]
हम जिस होटल (दी सवॉय ) में रुके थे वह मसूरी की पुरानी ईमारतों में से एक थी, जिसे अंग्रेजों ने 1902 में बनवाया था और उस होटल के मालिक ने आज भी उसके मुलभुत डिजाईन को नहीं बदला है, साथ ही उस होटल में कार्य करने वाला हर व्यक्ति मसूरी के इतिहास को बताता रहता है। इसी परम्परा के तहत होटल अपनी तरफ से मसूरी की प्रमुख जगह का हर दिन सुबह एक ट्रिप कराती है और उसमे गाइड को भी भेजती है जो मसूरी और उसके इतिहास के बारे में बताती है। इस ट्रिप को हम लोगो ने भी एन्जॉय किया। एक-डेढ़ घंटे के ट्रिप में उसने हमें बहुत आश्चर्यजनक बातें बताई। पर सबसे अद्भुत और हमारी अंतरात्मा को झकझोरने वाली जो बात बताई वही मैं आज आप लोगो के साथ अपने इस ब्लॉग के माध्यम से साझा करना चाहती हूँ। सुबह के समय हम लोग होटल गाइड के साथ कैमल बेक रोड पर वाक के लिए गए,जो लगभग 1 घंटे की थी। रास्ते में गाइड सभी महत्वपूर्ण बातें और पॉइंटस बता रही थी, एक जगह हम पहुँचे जहाँ से गंगोत्री,यमनोत्री,बद्रीनाथ और केदारनाथ के पर्वत दिखाई दे रहे थे,बहुत ही मनोरम दृश्य था। वहीँ से एक ऐसा पर्वत भी दिखाई दिया जो बिल्कुल बंजर था। गाइड से पूछने पर उसने बताया कि वह हर्षिल पर्वत है। वह ऐसा क्यों है जब उसके बारे में पता चला तो हम सभी गहन चिंतन और सोच में पड़ गये।
यह हर्षिल पहाड़ उत्तराखंड में गंगोत्री के रास्ते में है। कहा जाता है कि 19वी सदी में एक भगोड़ा अंग्रेज 'फ्रेडरिक विलसन' था जिसने हर्षिल के राजा से यह पहाड़ी खरीद ली। उस समय यह पहाड़ी देवदार के पेड़ों से भरी हुई थी और फ्रेडरिक को इन देवदार के पेड़ों की खासियत पता थी, वह जानता था कि देवदार के इकलौते पेड ऐसे है जो बहुत मजबूत होते है, न सड़ते है और न ही इनमें कीड़े लगते है और इनका जीवन भी बहुत लम्बा होता है।देवदार के पेड अपनी जड़ों में पानी को रोक कर रखते है और पहाड़ों पर हमेशा बहने वाले झरने का एक कारण इन पेड़ों की
यह खासियत भी
है। विलसन ने यह पहाड़ी
ले कर देवदार के
सारे पेड़ इस पहाड़ी
से कटवा दिए और
उन्हें रेल के ट्रैक
बनाने वाली कंपनी को
बेच कर बहुत पैसा
कमाया। पर इसका दुष्प्रभाव
यह हुआ कि पेड़ो
के कटने से उस
पहाड़ के अंदर देवदार
के पेड़ों की जड़ों से
जो नमी रहती थी
वह खतम हो गई।
कहते है कि उस
पहाड़ के बहुत नीचे
ज्वालामुखी दबा हुआ था
जिसे देवदार के पेड़ों की
जड़ों की नमी ने
रोके हुए रखा था,
वह ऊपर आ गया
और उसने उस पहाड़
को बंजर कर दिया,
जिसके परिणामस्वरूप वहां आज तक
कोई भी वनस्पति नहीं
उग पाई और पेड
काटने का दुष्परिणाम इतना
ज्यादा था कि आज
2 सदियाँ निकल जाने के
बाबजूद यह पहाड़ी बंजर
है।
अब सोचने वाली बात यह है कि एक व्यक्ति के लालच से प्रकृति का इतना नुकसान हो गया तो आज हम जो जगह-जगह प्रकृति का शोषण किये जा रहे है, पेड़ तो क्या,पुरे पहाड़ के पहाड़ ही काटे जा रहे है। जमीन का सीना चीर रहे है तो पहाड़ों पर रास्ता बनाने केलिए, उनमें डायनामाइट लगा कर उन्हें खोखला कर रहे है,हजारों सालो से मजबूती से खड़े पहाड़ों की नींव को हिला रहे है। विकास के नाम पर हम कंक्रीट को खड़ा कर रहे है। अभी हाल में ही अरावली को लेकर सुप्रीम कोर्ट का जो निर्णय आया उस ने तो पुरे देश को हिला कर ही रख दिया। जिसमें पूरी अरावली की खुदाई की अनुमति दे दी गई थी। क्यों हम अपनी भूख और विकास को प्रकृति से भी ज्यादा महत्व दे रहे है। क्यों नहीं समझ रहे है कि इस पीढ़ी का लालच और विकास के नाम पर हम हमारी आने वाली पीढ़ी को क्या छोड़ कर जा रहे है। कैसे जी पायेगी हमारी आने वाली पीढ़ी बिना साफ हवा और शुद्ध पानी तथा केमिकल के भोजन के।
अभी भी वक़्त है कि हम संभल जाये, प्रकृति ने अपना बदला लेना शुरू कर दिया है, कभी पहाड़ गिर रहे है,कभी बादल फट रहे है तो कहीं भूकंप आ रहे है। इन सब को नजर अंदाज कर के भी हम सिर्फ अपने आज की प्रशंसा के लिए ऐसा विकास कर रहे है जो कल की पीढ़ी के लिए श्राप साबित होने वाला है। फिर सिर्फ एक हर्षिल पहाड़ी ही बंजर नहीं होगी अपितु पूरी धरती ही बंजर हो जायेगी। पहाड़, पेड़ पौधे,झरने सब ख़त्म हो जाएंगे।
हम आम जनता
को भी समझना होगा
कि हमें आज अपने
लिए सुख सुविधा चाहिए
या अपनी पीढ़ी के
लिए एक सुनहरा कल।
यह नेता, उद्योगपति और अंतराष्ट्रीय कंपनी
विकास के नाम पर
हमारी प्रकृति का शोषण कर
रही है और विकास
की उस चकाचौंध में
हम यह भूल रहे
है कि इन सब
का खामियाजा हम आम जनता
को और उसकी पीढ़ी
को ही भुगतना होगा
क्योकि ये सब तो
विकास की आड़ में
खूब पैसा कमा रहे
है, इन्हे कुछ फर्क नहीं
पड़ता है कि पहाड़
गिर रहे है या
बादल फट रहे है
या जमीन बंजर हो
रही है।
क्यों हम लक्ज़म्बर्ग, फिनलैंड,डेनमार्क,स्वीडन की तरह प्राकृतिक संसाधन को संरक्षित करने के लिए सशक्त और सुदृढ़ नीतियाँ नहीं बनाते है? ताकि कोई भी व्यक्ति या संस्था हमारी अमूल्य प्राकृतिक धरोहर को कानूनी या गैरकानूनी किसी भी तरीके से इन्हे नुकसान न पहुँचा पाए।
हमारी धरोहर और प्राकृतिक सौन्दर्य को संजोय रखने की जिम्मेदारी अब हम आम जनता की है। हमें एक जुट होकर ऐसे किसी भी विकास जो हमारे पहाड़,पर्वत,नदी,जमीन को खत्म कर रहे हो, उसका एकजुट होकर विरोध करना होगा, तभी हम हमारी आने वाली पीढ़ी को एक सुन्दर जहां दे पायेंगे, वरना कहानियों में ही उन्हें पढ़ना होगा कि इस जगह पहाड़ होते थे,हरियाली होती थी या नदियाँ बहती थी जैसे आज हम हर्षिल पहाड़ी की बात करते है।
Bahut badhiya 👌👌👌
ReplyDeleteअभी भी वक़्त है कि हम संभल जाये नही तो इन सब का खामियाजा हम आम जनता को भुगतना पडेगा ।
ReplyDeleteTotally agreed with your thoughts
ReplyDelete