स्कूली बच्चों को इंटर्नशिप: सार्थक या दबाव [Internships for schoolchildren: Meaningful or pressured]
वह न्यूज थी कि 'टाटा 1M.G. कंपनी कक्षा 9 और कक्षा 11 के बच्चों के लिए इंटरनशिप शुरू कर रही है।' अर्थात अब वो बच्चे अपनी गर्मियों की छुट्टी में ऑफिस में काम करेंगे। इसके पीछे कंपनी की मंशा क्या है और वह इन छोटे, मासूम बच्चों को इतनी जल्दी क्या सीखाना चाहती है,यह तो नहीं पता, लेकिन यह अवश्य सोच रही हूँ कि क्या हमें इन सब बातों पर चिंतन नहीं करना चाहिए कि हम अपने बच्चों के बचपन को समय से पहले परिपक़्व क्यों कर रहे है,जब उनका समय बेफिक्र रहने का है, हम उनके ऊपर इंटर्नशिप का भार डाल रहे है।स्वछन्द जीवन जीने का जब अवसर है, अपने परिवार और रिश्तेदारों से मिल कर सामाजिक संबंधों को समझने और उन सम्बन्धों को विकसित करने का समय है उस समय उसे ऑफिस की चारदीवारी में बैठा रहे है। वहाँ की कल्चर और वातावरण से रूबरू करा रहे है, जिसका असर उसके मन मस्तिष्क पर हमेशा-हमेशा के लिए छप जाता है। पढाई खत्म होने के बाद भी नौकरी करने पर आज का युवा नौकरी के तनाव को सहन नहीं कर पा रहा है तो ये मासूम बच्चे क्या सीखेंगे कम्पनी के क्रियाकलापों को और उनके मासूम और कोमल मन पर क्या प्रभाव पड़ेगा, कभी इसके बारे में किसी मनोवैज्ञानिक से सलाह मशवरा भी किया गया है?
वैसे भी संचार साधनों और सोशल मीडिया की आसानी से उपलब्धता तथा इनके बढ़ते प्रयोग ने बच्चों को वक़्त से पहले ही व्यस्क कर दिया है, उनका बचपन छीन लिया है और अब उन्हें ऑफिस में इतनी जल्दी बुलाकर हम उन्हें उस माहौल से भी परिचित करा रहे है जिस से अभी उन्हें बेपरवाह रहना चाहिए।
आज का वातावरण
सभी की सोच से
परे होता जा रहा
है। हर काम करने
की इतनी जल्दी हो
रही है कि हम
वक्त से पहले उसे
करने की कोशिश कर
रहे है. बच्चा किसी
दौड़ में पीछे न
रह जा रहे है
इसीलिए उसे बचपन से
भगाये जा रहे है।
जन्म होते ही स्कूल
में एडमिशन का प्रोसेस शुरू
हो जाता है। 3-4 वर्ष
की उम्र से ही
स्कूल में एडमिशन के
लिए इंटरव्यू की तैयारी शुरू
हो जाती है। उस
नन्हे से बच्चे को
समझ भी नहीं आता
होगा यह सब हो
क्या रहा है?
भविष्य में उसे क्या करना है, किस क्षेत्र में उसकी रूचि है या होगी यह वह समझे,उस से पहले ही 12-15 की उम्र आते-आते कोचिंग क्लास ज्वाइन करा दी जाती है। अब यह उस बच्चे की रूचि होती है या उसके माता-पिता का अधूरा सपना कि उसे बडा होकर यही बनना है। इस लिए यही कोर्स ज्वाइन करो। हो सकता बच्चा बड़ा होकर कोई कलाकार बनना चाहे, शेफ बनना चाहे या किसी और क्षेत्र में काम करना, फिर क्या मायने होंगे इस इंटर्नशिप के या कोचिंग क्लास के। ताउम्र इच्छा या अनिच्छा से उसे वही काम करना होगा जो उसके माता पिता ने उसकी उस उम्र में निश्चित कर लिया था जब उसे किसी विषय के बारे में ठीक से समझ भी नहीं थी और उस दौड़ में भेज दिया जिसमें पूरी भीड़ को दौड़ना था।
मशीनीकरण कितना भी बढ़ जाए, कितना भी आर्टिफिशल इंटेलीजेंसी आ जाए, पर मानव का शारारिक और मानसिक विकास तो अपनी उम्र के हिसाब से ही होगा न। फिर क्यों हम जबरदस्ती बच्चों का बचपन छीन कर उन्हें समय से पहले बड़ा कर रहे है। बड़ा होने के लिए तो सारी उम्र है लेकिन बचपन के तो ये ही 15-16 साल है। क्यों हम इस कॉम्पिटिशन के युग चलते बच्चों की मासूमियत पर एक बोझ डाल रहे है।
हर दिन कोई एक नई खोज हो जाती है, कुछ नई तकनीक आ जाती है,कुछ नए विचार आ जाते है। ऐसे में जब हर 2-4 साल में सोच,कार्यशैली और तकनीकी में बदलाव आ रहे है तो हम इतनी कम उम्र में इंटर्नशिप करा कर क्यों बच्चों के बचपन के साथ खिलवाड़ कर रहे है। जी लेने दो बच्चों को उनका बचपन, मत उलझाओ उन्हें अभी से इस प्रतिस्पर्धा की दौड़ में। समय से पहले की समझदारी शारारिक,मानसिक और सामाजिक हर तरह से ही खतरनाक है यह हमें मानना होगा और समझना भी होगा। जो व्यवाहरिक ज्ञान उसे अपने परिवार के बुजुर्गो से, दोस्तों से और भाई बहनों के साथ रहने से मिलेगा उसे दुनिया की किसी भी कम्पनी की इंटर्नशिप या कोचिंग कक्षाएँ नहीं दे सकती है। समय से पहले पका हुआ फल भी स्वादिष्ट नहीं होता है और न ही उसमें उसके सारे गुण आ पाते है तो हम क्यों इंसान को समय से पहले विकसित करने का सोच रहे है?
चिंतन और मंथन अवश्य करना होगा हमें!
Well said Rekha ji . भाग कर कहाँ जाना है, बचपन तो जी लेने दे बच्चो को ।
ReplyDelete