आखिर क्यों - 3 (जिम्मेदार कौन?) [Who is Responsible?]
अपने
बच्चों की स्कूल तक
की पढाई का सुचारु रूप
से मार्गदर्शन
करने के बाद मेरे
मन में ये इच्छा जागृत
हुई कि अब जो
थोड़ा सा वक़्त मुझे
मिल रहा है उसमे समाज के लिए कुछ
करु और इसी सोच
के साथ मुझे लगा अगर आस पास में
रहने वाले पिछड़े वर्ग के बच्चों को
पढाकर उन्हें इस योग्य बना
दू कि वो अपने
भी सपने पूरा कर सकें। और
अगर इस प्रयास में
मैं सफल हो जाती हूँ
तो मुझे लगेगा कि शायद मेरा
मानव जीवन सफल हो गया है।
इसी
उद्द्येश के साथ मैंने
पड़ोस में प्रेस वाले की बेटी को
मेरे पास पढ़ने आने के लिए बोला।
१४-१५ साल की
उस बच्ची ने बहुत खुश
होकर मेरे प्रस्ताव को स्वीकार कर
लिया। और मुझे कल
से आने का वादा कर
के वो चली गयी,
पर वो कल कभी
नहीं आया. आठ -दस दिन बाद
जब वो मुझे मिली
तो मैंने अपनी नाराज़गी जाहिर करते हुए उससे न आने का
कारन पूछा। वो
अपनी नज़रे मुझसे चुराने लगी और बहुत कोशिश
करने के बाद उसने
अपनी आँखों में आंसू भरते हुए मुझे बताया कि वो पढ़ने
नहीं आएगी और उसने स्कूल
भी छोड़ दिया। कारण
पूछने पर कारण नहीं
बताया पर "मैं समझ गयी"।
फिर
अपने घर में काम
करने वाली बाई को
पढ़ने के लिए कहा
लेकिन उसने कहा कि मुझे तो
नहीं पढ़ना है पर आप
मेरी बेटी को पढादो। और
मैं सहमत हो गई। अगले
दिन से उसकी बेटी
मेरे पास पढ़ने आने लगी - एक सरकारी स्कूल
की कक्षा आठ की वो
छात्रा थी। समय की बहुत पाबंद
थी और पढाई में
अपनी रूचि दिखा रही थी
जनवरी
२०१९ में उसने पढाई के लिए मेरे
घर आना शुरू किया और
मुझे बहुत अच्छा लगने लगा। करीब एक महीना मैंने
उसे पढ़ाया और धीरे धीरे
मुझे एहसास होने लगा कि कक्षा ८
में पढ़ने वाली छात्रा को कक्षा द्वितीय
/ तृतीय के स्तर की
पढाई भी नहीं आती
है। हिंदी,
अंग्रेजी, गणित किसी भी विषय में
उसे कुछ भी नहीं आता
था।
उसकी
परीक्षाएं आने वाली थी इसीलिए उसको
मैंने कहा की अब परीक्षा
के बाद गर्मियों की छुट्टियों में
आना तब मैं तुम्हे
कक्षा एक से पढ़ाऊंगी
तब शायद तुम्हे सब ठीक से
समझ आएगा। दरअसल अभी तक की पढाई
में उसे कुछ भी नहीं आने
का कारण वो नहीं बता
पायी। पर "मैं समझ गई" ।
ये
दोनों ही परिस्तिथियाँ (प्रेस
वाले की लड़की और
बाई की लड़की) अलग
अलग थी मगर परिणाम
एक ही था..... शिक्षा
का स्तर। और ये असर
तो हर हाल में
हमारे समाज पर और देश
पर ही हो रहा
है न!
पहली
परिस्थिति में माँ -बाप बच्ची को नहीं पढ़ा
रहे है ये सोच
कर कि पढ़ लेगी
तो शादी कैसे होगी ? उन्हें ये समझ नहीं
आ रहा था की अगर
पढ़ लेगी तो शादी के
रिश्ते खुद ब खुद आएंगे
और लोग आगे से आकर उसका
हाथ मांगेगे बल्कि इतना ही नहीं वह
बच्ची अपने परिवार का ही नहीं
अपितु अपने छोटे भाई बहिनों का, और भविष्य में
अपने बच्चों का भी मान
बढ़ाएगी।
लेकिन
ये एक ऐसी पहेली
है जिसमे समझ नहीं आता की क्यों आखिर
माँ -बाप सिर्फ ये सोच रखना
चाहते है कि उनके
बच्चे भी उनके जैसे
ही एक अनपढ़ जैसा
जीवन जीने को मजबूर हो
, क्या उन्हें हक़ नहीं है
उनका एक अच्छा जीवन
जीने का?
दूसरी
परिस्थिति में सरकार की नीतियों पर
अफ़सोस हो रहा है
जहाँ हर बच्चे को
कक्षा आठ तक पास
करना जरूरी है, जाहिर है ऐसी नीति
के होते हुए क्यों अध्यापक बच्चों पर मेहनत करेंगे और फिर प्रश्न
उठता है कि क्या
बड़े बड़े नीति निर्माताओं को यह नहीं
पता कि बिना किसी
टारगेट के न अध्यापक
मेहनत करेंगे और न ही
बच्चे।
क्या
इससे हमारी शिक्षा के स्तर में
गिरावट नहीं हो रही है
? फिर कैसे सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चे निजी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के साथ उच्चतर
शिक्षा में सामंजस्य बिठा सकते है ? दरअसल मेरी नज़र में इन्ही सब बेतुकी नीतियों
का परिणाम होता है - समाज में रोष, आक्रोश और बदले की
भावना!
सभी
को शिक्षा का अधिकार तो
होना ही चाहिए पर
सभी को सही और
पूर्ण शिक्षा मिले इसके लिए कौन जिम्मेदार?? माता-पिता, नीति निर्माता, अधयापक या स्वयं बच्चे?? आखिर क्यों हम नहीं समझ
पा रहें कि हमारा आज
का लालच चाहे वो माता पिता
का हो जिसमे वो
आज की अपनी जीविकोपार्जन
का तरीका ठीक समझते हुए बच्चे को नहीं पढ़ाना
चाहते या राजनीति का
जो अपने वोट बैंक को बढ़ने के
लिए कुछ भी कानून बना
देती है या उन्
अध्यापकों का जो इन
नीतियों का
फायदा उठाते हुए बच्चों को ठीक से
पढ़ाने की कोशिश ही
नहीं करते हैं।?
आखिर
कौन जिम्मेदार है हमारे बच्चों
का आज और आनेवाला
कल बिगाडने के लिए ? क्यों
कोई भी नहीं समझना
चाहता है की स्वार्थ
से परे मानवता भी होती है
और हम अगर दिल
से चाहें तो हम उन
बच्चों को चमकते सितारे
बना सकते हैं। उन्हें भी तो हक़
है ना एक अच्छा
खुशहाल और उन्नतिशील जीवन
जीने का!
आखिर
किसकी गलती की सजा बच्चों
को मिल रही है?? या पूरी व्यवस्था
ही ख़राब है?
"आखिर क्यों"
Image by Aamir Mohd Khan from Pixabay

Comments
Post a Comment