आखिर क्यों - 49 (बढ़ती जनसंख्या: एक भयावह संकट) [Rising Population: A Catastrophic Crisis]


विश्व जनसख्याँ दिवस प्रति वर्ष 11 जुलाई को मनाया जाता है। इसको मनाने का कारण लोगों में बढती जनसख्याँ के प्रति जागरूकता बढाना और और उसके खतरों से सचेत करना है। 1989 में जब विश्व की जनसख्याँ 5 बिलियन (500 करोड़) हो गई थी उस समय विश्व की सम्पूर्ण जनसख्याँ को समर्पित करते हुए यह दिवस मनाने की शुरुआत हुई। बढती जनसख्याँ के साथ-साथ गरीबी,स्त्री-पुरुष में समानता, मानसिक व शारारिक स्वास्थ्य तथा मानवाधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक करना भी इस दिवस को मनाने का उद्देश्य है। अब वर्ष 2020 में विश्व की जनसख्याँ 7.78 बिलियन हो गयी है।

विश्व में तेजी से बढती जनसख्याँ सामाजिकविद से लेकर वैज्ञानिकों तक सभी बुद्धिजीवियों को चिंता में डाले हुए है। इसी लिए इसके खतरे को देखते हुए समय- समय पर इन लोगों की सेमिनार भी होती रहती है। किस तरह जनसंख्याँ के विस्फोट को रोका जाए उसके लिए अनेक योजनाएँ भी बनाई जाती है। विश्व के लगभग सभी देशों की सरकारों के द्वारा भिन्न-भिन्न तरह से प्रयास भी किये जा रहे है। सामाजिक संस्थान के द्वारा लोगों को जागृत किया जाता है। बढती जनसख्याँ के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत भी कराया जाता है। फिर भी यह आंकड़ा बढता ही जा रहा है। हर बुद्धिजीवी इसी बात से डरा हुआ है कि पता नहीं कब यह बढती जनसख्याँ एक विस्फोटक रूप ले लेगी। हाँ,यह अवश्य है कि इन प्रयासों से एक आशा की किरण जगी है कि जहाँ 50 साल पहले विश्व की जनसख्याँ की विकास दर 2.2% थी वह अब घटकर 1.05% हो गयी है।

इसके बाबजूद हम कह सकते है कि जिस दर से जनसख्याँ बढ रही है वह चिंता का विषय तो है ही। प्राकृतिक संसाधनों की सीमितता तथा उनका दोहन पर्यावरणविद की चिंताओं को बढा रहा है जिसके कारण प्राकृतिक असंतुलन तथा ग्लोबल वार्मिंग जैसी गंभीर चेतावनियाँ दी जा रही है। ग्लेशियर पिघलने लगे है। इन सब का एक मात्र कारण यही बताया जा रहा है कि मानव अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए प्रकृति का अवशोषण करने लगा है। जंगल कम किये जा रहे है, पहाड़ों को काटा जा रहा है, नदियों के घेराव को सिकोडा जा रहा है। जिसके कारण मानव किसी न किसी प्राकृतिक आपदा का सामना करता ही रह रहा है।

विकिपीडिया के अनुसार विश्व की 2/3 जनसख्याँ पानी की कमी की विकट समस्या का सामना कर रही है। जनसख्याँ के अनुपात में पैदावार नहीं होने के कारण सभी को पर्याप्त खाद्य सामग्री उचित मूल्य पर नहीं मिल पा रही है। जिसकी वजह से जनसख्याँ का एक तबका कुपोषण का शिकार है। रोजगार के सीमित अवसर होने के कारण बेरोजगारी की समस्या दिन प्रतिदिन गंभीर होती जा रही है। गरीबी का आंकड़ा बढने लगा है और गरीबी बढने से लोगों में अपराधिक प्रवृति बढने लगी है। कहने का तात्पर्य यह है कि सिर्फ अत्यधिक जनसख्याँ के कारण आज मानव जाति को अनेक समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है जो एक दूसरे से परस्पर सम्बन्धित है।

बढती जनसख्याँ की समस्या विश्व या किसी एक देश की समस्या नहीं है, इसे हमें अपनी व्यक्तिगत समस्या समझना होगा, लोगों को समझाने के लिए सभी को आगे आना होगा। उन्हें बताना होगा की जनसख्याँ विस्फोट किस तरह हमारी आने वाली पीढ़ी के अस्तित्व को ही संकट में ड़ाल सकती है। धरती पर समस्त जीवन को प्राकृतिक आपदा अपने चंगुल में लेकर ख़तम कर सकती है।

जिन लोगों की यह सोच है कि जितने परिवार में सदस्य होंगे,उतने ही कमाने वाले हाथ होंगे उन्हें समझाना होगा की अपनी यह सोच बदले और अपने बच्चों की अच्छी और गुणवत्तापूर्ण परवरिश की और ध्यान दे। स्वयं उनके ऊपर निर्भर होने का सोचने से बेहतर है कि अपने कर्तव्य का पालन करते हुए उन्हें भरपूर पोषण से युक्त भोजन देने की कोशिश करे, अच्छी शिक्षा दिलाकर उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनाये न की सिर्फ पैदा कर के अपने आप पलने के लिए छोड़ दे या कमाने के लालच में उनका बचपन ही छीन ले। उनका पूर्ण रूप से शारारिक व मानसिक विकास होने दे। लेकिन यह सब तब ही हो सकता है जब परिवार में एक या दो ही बच्चे हो।

दूसरी और जनसख्याँ बढने का एक कारण धार्मिक भी है। विशेष धर्म सम्प्रदाय के लोगों की यह सोच हो गयी है कि अपने धर्म का प्रसार करने और विश्व में सिर्फ अपने धर्म को मानने वालो की ही बहुतायत हो इसके लिए वो अपने धर्म के लोगों को अपनी आबादी बढाने के लिए प्रोत्साहित करते रहते है। ऐसी सोच के लोग यह नहीं समझ पाते है कि उनकी यह छोटी सोच भविष्य में उन्ही के लोगों को कितनी परेशानी में डालेगी और देश तथा विश्व के तमाम लोगों के द्वारा जनसंख्या के विस्फोट से मानव जाति बचाने के लिए किये जा रहे सभी प्रयासों को असफल बना रही है। उन्हें यह समझना होगा कि समस्त मानव जाति के समक्ष धर्म एक संकीर्ण सोच है। जब पृथ्वी पर जीवन ही संकट में होगा तो धर्म कैसे जीवित रह सकेगा?

CIA World Factbook की 1 जनवरी 2019 की रिपोर्ट के अनुसार भारत की जनसख्याँ की विकास दर 1.14 है और यह विश्व में 92 स्थान पर आती है, इसके बाबजूद भारत विश्व का दूसरा अधिकतम जनसख्याँ वाला देश है। संयुक्त राष्ट्र संघ की जून 2019 की एक रिपोर्ट के अनुसार आने वाले दस साल में भारत की जनसख्याँ चीन से ज्यादा हो जायेगी। इसका एक कारण यह है कि चीन की जनसख्याँ विकास दर 0.37 है और विश्व में विकास दर के हिसाब से इसका स्थान 163 है। सिर्फ भारत में विश्व की 17.7% जनसख्याँ रहती है जो लगभग 138 करोड़ है। जो हमारे देश के लिए एक विकट समस्या है।

यही कारण है कि प्राकृतिक संसाधनों की प्रचुरता होते हुए भी हमारे देश में गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी, अशिक्षा तथा कुपोषित बच्चों व महिलाओं का स्तर बहुत ज्यादा है। समय समय पर सरकार के द्वारा अनेक योजनाएँ जनसख्याँ को नियंत्रित करने के लिए बनाई जाती है और शायद जनसख्याँ की विकास दर में कमी आने का एक कारण यह भी है। फिर भी इस बात को हम नजरअंदाज नहीं कर सकते कि भारत में जनसख्याँ एक चेतावनी स्तर पर है तथा किसी भी तरह की प्राकृतिक आपदा जैसे- जल संकट,अकाल का हमें सामना करना पड़ सकता है, देश की सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था,पर्यावरण तथा स्वास्थ्य और शिक्षा सम्बन्धी विकास में बाधा उत्पन्न कर सकता है। इन सभी अनचाहे खतरों से बचने के लिए हम सभी को व्यक्तिगत तौर पर प्रयास करने होंगे। तभी हम अपने देश और अपनी आने वाली पीढ़ी का भविष्य सुरक्षित और सुंदर बना सकते है।

आखिर क्यों, हमे इतनी सी बात समझ नहीं आती है कि अपनी स्वयं की, अपने परिवार की और अपने देश के विकास की सबसे पहली शर्त कम जनसँख्या का होना है। व्यक्ति को सोचना होगा कि मुझे मुझसे बेहतर अपने आने वाली पीढ़ी का भविष्य बनाना है, मुझे अपने प्राकृतिक संसाधनों को अपने बच्चों के लिए भी छोड़ कर जाना है। और यह वह तब ही कर सकता है जब अपना सीमित परिवार रखे, देश के विकास में अपने इस योगदान के महत्व को समझे। कम जनसख्याँ के साथ प्रचुर मात्रा में प्राकृतिक सम्पदा ही खुशहाल मानव जीवन के अस्तित्व का मूलमन्त्र है।


Comments

  1. Superb Blog! It has a direct connection with exploitation of natural resources.. India must frame a policy to immediately address this catastrophic crisis.

    ReplyDelete
  2. Superb Blog especially on the Population Day today! Indeed rising population without any justifiable controls in place is a catastrophic crisis for India. Hope the Draft Population Bill mooted by Indian Government in 2018 sees the light of the day soon! Keep writing ✍️ you got the Mojo in selecting the topics which is a treat to read!

    ReplyDelete
  3. comprehensive analysis of the most crucial problem the humanity faces today in general and our part of the world, in particular.
    You have ably discussed the various aspects of the menace right from its genesis, reasons, adverse impact and the ways out.
    Specially with reference to our nation and the neighboring countries this problem has been single handedly negating all the material and socio economic progress made so far and has reached explosive proportions.
    Even though I firmly do not believe in the concept and theory of religious identity, but the statistics make us compelled to believe that humans claiming to belong to a particular religion have been responsible for most of the regressive practices and violence in society. Unfortunately it is this section of the humans which is growing at an explosive pace in our country.
    China has been successful in containing the growth of population largely due to the political will and effective governance. But the general public apathy and indifferent government attitude is certainly going to cost the nation very dearly.
    It just might be the opportune time to act decisively else the country will have nothing but to repent when it is too late .
    Thanks for writing a very well thought blog on the most burning but sidelined problem of the nation.

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

औद्योगिक एकाधिकार : भयावह परिणाम [Industrial Monopoly: Dangerous Consequences]