आखिर कैसे - बचाएं विकास से शोषित प्रकृति को? [Save Nature Exploited By Development]

10 साल पहले ये अलवर के पास यह एक पहाड़ था जिसे स्टोन माइनिंग वालो ने पूरा नष्ट कर दिया। 


निरंतर विकास और प्रयोग एक सकारात्मक सोच और उन्नत्ति का प्रतीक है। विकास, उन्नत्ति, और परिवर्तन सभी एक-दुसरे से जुड़े हुए है। समाज व सभ्यता के विकास के लिए निरंतर आगे बढ़ना अति आवश्यक है। क्योंकि विकास नहीं होगा तोह परिवर्तन नहीं होगा, और परिवर्तन नहीं होगा तो अविष्कार नहीं होगा। और अविष्कार नहीं होंगे तो मानव सभ्यता की श्रेष्ठता आगे नहीं बढ़ेगी। 


ईश्वर ने मानाव को बुद्धिशील प्राणी बनाया है इसीलिए आदिमानव से लेकर आज तक मनुष्य हर पल कुछ नयी खोजे और अविष्कार करे ही जा रहा है। और इसी के परिणाम-स्वरुप मनुष्य सागर की गहराई तक और अंतरिक्ष की ऊंचाई तक पहुंचने में सफल हो चूका है। और हर पल उससे भी आगे जाने की कोशिश कर रहा है। प्रश्न ये उठता है की क्या विकास की कोई सीमा है या होनी चाहिए या नहीं? जनहित और मानव जाती के उत्थान के लिए विकास अच्छा  माना जाता है पर यही  विकस जब स्वार्थ पर आधारित हो जाए तोह विध्वंस करने लग जाता है या हम एक विकास करने के लिए जाने या अनजाने अन्य किसी को क्षति पहुंचाते है तो वह भी गलत है।  

 

हमारी सोच भी यही है कि हर वो विकास जिससे मुझ व्यक्ति विशेष को कोई फायदा होता है तो अच्छा लगता है और मैं उसके दूरगामी परिणामों से तब तक अनभिज्ञ रहने की कोशिश करती हूँ पर जब अन्य किसी के द्वारा ही उस विकास का फायदा लेते हुए देखते है तो महसूस होता है कि हम कितना दोहन कर रहे है अपनी प्रकृति का? कैसे और कितनी हमारी वाली आने पीढ़ी को प्रकृति की मार झेलनी पड़ेगी? क्या वो कभी देख पाएंगे विशालकाय पर्वतों को?क्या उन्हें भरपूर भोजन और पानी मिल पायेगा इत्यादि, इत्यादि?

 

कुछ छोटे छोटे उदाहरण देकर मैं जानना चाहती हूँ कि क्या मेरी सोच सही है? जैसे कि आजकल हर जगह सड़कें चौड़ी हो रही हैं, हाइवेज बड़े बड़े किये जा रहे हैं, पहाड़ों के बीच से टनल बनाकर गंतव्य के पथ को सुगम बनाया जा रहा हैं, खेत खलिहानों की जमीन पर नए आवासीय बहुमंज़िला इमारतें बनायीं जा रही हैं, मार्बल ग्रेनाइट, बदरपुर का बेशुमार प्रयोग हो रहा है और ये सब प्राकृतिक संसाधन हैं जिनके बनने में सदियां लग गयी थी।

 

हाईवे को बनाने के लिए ना जाने कितने पहाड़ व नदियों के तट जो सदियों से अपनी जगह पर मजबूती लिए खड़े हैं, उन्हें हम हमारे रास्ते को सुविधाजनक बनाने के लिए तोड़ते ही जा रहे हैं। और ख़ुशी व गर्व महसूस करते हैं कि वह रास्ता कितना अच्छा हो गया है। यह समझने की ना तो कोशिश करते हैं ना ही समझना चाहते हैं कि इन सुगम रास्तों को बनाने के लिए हमने हमारी धरती के लिए संतुलन को बनाये रखने वाले पहाड़ों के दिल में ही छेद कर दिया है, नदियों के रास्ते ही लुप्त कर दिए है ! और कहीं न कहीं इस असंतुलन के कारण ही हम आजकल काफी प्राकृतिक आपदाओं का सामना भी कर रहे हैं।

 

घरों को बनाने के लिए हम हमारी खेत खलिहानों की जमीन को ख़त्म करते जा रहे हैं, लेकिन फिर वही घर जब हम स्वयं खरीदते हैं तो सब जायज़ सा लगता है, पर कोई अन्य बनाता है या खरीदता है तो हमें खेती की जमीन और फसलों की पैदाइश में आयी कमी याद आने लगती है। कैसी विचित्र विडंबना है ये?क्यों हम एक ही घर खरीद कर अपने आप को संतुष्ट नहीं कर लेते है।

 

इसी तरह, स्वयं को मार्बल या ग्रेनाइट का उपयोग करना होता है तो हम सोचते भी नहीं हैं कि ये कहाँ से आ रहे हैं..? इनके लिए कितने पहाड़ों की खुदाई हो रही है और कितनी जमीनों को खोखला किया जा रहा है। पर अन्य किसी ईमारत या घर में इसका प्रयोग होता देखते हैं तो अर्ध कटे हुए पहाड़ों का दृश्य सामने आ जाता है जो बहुत ही पीड़ादायी है। कितनी सदियां लगी होगी इन सबको को प्राकृतिक रूप में बनने और धरा का संतुलन बनाने में और इनका दोहन इसी तरह चलता रहा तो हम मानव कुछ ही वर्षों में इन सबका अवशोषण कर लेंगे।

 

अब सोचने वाली बात यह है कि हमें हर सुविधा की जरुरत है। विकास के लिए आवागमन के साधन और सुगम रास्ते भी जरुरी हैं, मुख्य मूलभूत आवश्यकता "अपना घर" भी सभी के लिए जरूरी है, लेकिन अन्य प्रमुख मूलभूत आवश्यकता "भोजन" के लिए कृषि भूमि की भी जरूरत है, वहीँ प्राकृतिक संतुलन के लिए पहाड़,पर्वत नदियाँ तथा धरा की भी । तो फिर इसका समाधान क्या है?

 

आखिर कैसे, इन प्राकृतिक संसाधनों को बचाते हुए हम विकास की राह पर आगे बढ़ें, शायद यही एक मानवजाति के लिए सबसे बड़ी चुनौती है !

Comments

  1. बिल्कुल सटीक एवं सार्थक , बहुत सही लिखा है आपने। ये चिंता का विषय है जिसपर ध्यान देने कि अधिक आवश्यकता है। बाकी विकास होगा तो विनाश भी होगा..!

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

औद्योगिक एकाधिकार : भयावह परिणाम [Industrial Monopoly: Dangerous Consequences]