संकेत एक संदेश अनेक! (One signal & many messages!)
सभी अखबारों,पत्र पत्रिकाओं और सोशल मीडिया पर कुछ दिनों
पहले पुर्तगाल के सुप्रसिद्ध फुटबॉल खिलाडी क्रिस्टियानो रोनाल्डो बहुत छाए हुए थे,पर इस बार चर्चा में रहने की वजह उनका करिश्माई
खेल फूटबाल नहीं था बल्कि उनका ऐसा कार्य था जिसने हर किसी को उनकी तारीफ करने को
मजबूर कर दिया। हुआ यह था कि यूरो 2021 में हंगरी के खिलाफ होने वाले मुकाबले से पहले रोनाल्डो संवाददाता सम्मलेन को
सम्बोधित करने आये थे। संवाददाता सम्मलेन के दौरान उनके सामने टेबल पर कोको कोला
की दो बोतल रखी गई थी,रोनाल्डो ने अपनी
सीट पर बैठते ही कोको कोला की दोनों बोतलों को अपनी सीट से हटा दिया और बोला कि
उन्हें यह सब पसंद नहीं है "कोल्ड ड्रिंक नहीं,हमें पानी पीने की आदत डालनी चाहिए।"स्पेनिश अख़बार 'मार्का'के अनुसार रोनाल्डो के ऐसा करने से कोको कोला कंपनी को अरबों डॉलर को नुकसान
हो गया था। रिपोर्ट में कहा गया था कि 'जब यूरोप में स्टॉक मार्केट खुला तो कोको-कोला के शेयर की कीमत में एकदम से
गिरावट आ गई और कोको कोला के बाजार में लगभग 4 बिलियन डॉलर यानि 293 अरब करोड़ रूपये की कमी आ गई।
मंच पर मीडिया के सामने किसी सेलेब्रटी द्वारा
खुले आम कोको कोला जैसी बड़ी कंपनी के ड्रिंक के बारे में यह स्वीकार करना कि ‘मुझे
यह पसंद नहीं है, हमें पानी पीना चाहिए’ सही में सराहनीय कार्य है। सराहना इस लिए भी
हो रही है कि कम से कम उन्होंने माना तो सही कि ये पेय स्वास्थ्य के लिए अच्छे
नहीं है,शेयर की कीमतें गिरने का एक
कारण यह भी है कि शेयर बाजार जानता है कि रोनाल्डो विश्व के सभी फुटबॉल प्रेमियों
के हीरो है और अगर उन्होंने कह दिया कि वो इसका उपयोग नहीं करते है तो बहुत सारे लोग
जो रोनाल्डो को अनुसरण करते है उन्हें अपना आदर्श मानते है और उनके जैसा बनना
चाहते है, सम्भवतः वे भी इस पेय को पीना छोड़ दे और इससे कंपनी की बिक्री पर विश्व
भर में काफी फर्क आ सकता है।
हर सेलेब्रटी इन पेय
पदार्थों को पसंद करते होंगे या उन्हें इनके दुष्प्रभाव पता नहीं होंगे ऐसा तो
बिलकुल भी नहीं है,ये लोग तो अपने
शरीर और स्वास्थ्य को लेकर बहुत सजग रहते है। पर इतनी बड़ी कंपनी के बारे में बोलने
से घबराते है। इन पेय पदार्थों से होने वाले नुकसान को पब्लिक मंच पर स्वीकार भी
नहीं करते है, शायद उन्हें डर
होता होगा कि उन्हें फिर कोई कंपनी कभी विज्ञापन नहीं देगी और उनकी इस से होने
वाली आय ख़त्म हो जायेगी। यह जानते हुए भी कि वो सेलेब्रटी है और उनका अनुसरण लाखों
लोग करते है, वो जो कुछ भी करते है उनके चाहने वाले उसे आँख मूँद कर मानने लग जाते
है फिर भी उन्हें कुछ भी फर्क नहीं पड़ता है कि लोगों के स्वास्थ्य को यह पेय पदार्थ
कितना नुकसान पंहुचा रहे है।क्या ये सेलेब्स की नैतिक जिम्मेदारी और जबाबदेही नहीं
बनती है कि अपने फेन्स को भ्रमित न करें,पर सच यह भी है कि आजकल किसी और के बारे
में इतना कौन सोचता है, उन्हें तो सिर्फ अपनी आय बढ़ानी है और उसके लिए वो किसी भी
कंपनी के कोई भी उत्पादन का विज्ञापन कर सकते है
आम लोग के स्वास्थ्य से खिलवाड़ कर के या उसकी
भावनाओं से खेलकर पैसा बनाना क्या यह सही है कि चाहे वह कंपनी हो या कोई सेलेब्रिटी।
अगर विश्व भर के सभी प्रसिद्ध लोग यह निश्चित कर ले कि उन्हें ऐसी किसी भी कंपनी के उन उत्पादनो का विज्ञापन करना
ही नहीं है जो किसी के लिए भी स्वास्थ्यवर्धक नहीं है तो शायद ये बड़ी कम्पनियाँ भी
ऐसे प्रोडक्ट ही नहीं बनाएगी जो लोगों के स्वास्थ्य को किसी भी तरह से बिगाड़ रहें है।
ऐसा करके ये प्रेरक इन्सान अप्रत्यक्ष रूप से कितने मासूम लोगों के स्वास्थ्य को
बिगड़ने से रोककर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते है।
रोनाल्डो के द्वारा दिखाई
गई यह ईमानदारी फूटबाल प्रेमियों के साथ-साथ विश्व भर के तमाम सेलिब्रिटीज के लिए
भी एक सबक है कि हमें अपने आप को सच्चाई के साथ विश्व के सामने रखना है। इतने महान
खिलाडी के द्वारा सार्वजनिक स्थल पर पानी को एंडोर्स करना सच में काबिल-ए-तारिफ है
क्योकि पानी के साथ ऐसा करने पर उन्हें कोई पैसा नहीं मिलेगा,पर यही अगर वो कोको
कोला के साथ करते तो एक झटके में ही करोड़ो कमा जाते। लेकिन उन्होंने करोड़ो ठुकराकर
वही किया जो सही था।
अब लोगों को भी समझ जाना चाहिए कि उनके चहेते
सितारे जो कुछ भी अपने विज्ञापन में दिखाते है वह सच नहीं होता है। यह सब तो वे पैसा
कमाने के लिए करते है। अगर ऐसा नहीं होता तो आज पुरे विश्व भर में रोनाल्डो की
तारीफ में मीडिया में ब्रेकिंग न्यूज़ नहीं बनती,न ही कोको कोला कंपनी के शेयर एक
झटके में इतने कम होते। सही कहते है कि सच बोलने और सच
स्वीकारने के लिए बहुत बड़ा दिल और हिम्मत चाहिए, जो हर किसी में नहीं होती। बहुत ही बिरले होते है ऐसे लोग जो सच स्वीकार
करें फिर चाहे वो सेलिब्रिटी हो या आम आदमी। न ही ऐसी लोगों को किसी के साथ की
जरुरत होती है वो अकेले ही पर्याप्त होते है अपनी बात कहने के लिए।
Comments
Post a Comment